चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

चंडीगढ़ में हरियाणा AI डेवलपमेंट प्रोग्राम की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा किया जाए।

1 लाख से ज्यादा युवा लेंगे प्रशिक्षण

विश्व बैंक के सहयोग से चल रहे इस प्रोग्राम के तहत सरकार का लक्ष्य है कि 1 लाख से अधिक युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाए और 100 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जाए।

गुरुग्राम में ग्लोबल AI सेंटर की स्थापना की जाएगी

योजना के तहत पंचकूला में एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी और गुरुग्राम में ग्लोबल AI सेंटर की स्थापना की जाएगी। इससे हरियाणा में रोजगार के नए अवसर बनेंगे और रिसर्च एवं इनोवेशन को नई रफ्तार मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह योजना समय पर लागू होती है, तो हरियाणा देश के प्रमुख AI हब के रूप में उभर सकता है और युवाओं के लिए यह एक गेमचेंजर साबित होगा।

हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक