अंबाला: भूपिंदर हुड्डा और राव नरेंद्र ने अनाज मंडी का किया दौरा ,भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का किया हमला
राघव विज, अंबाला। कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र अंबाला पहुंचे और नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जोरदार जुबानी प्रहार किया और किसानों के लिए लाए गए नए पोर्टल को किसान विरोधी बताया।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नया पोर्टल और अन्य डिजिटल सिस्टम लागू किए जाने से किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को ऐसी कोई परेशानी नहीं होती थी। अब मंडियों में MSP पर फसलें नहीं बिक रही हैं और किसान मजबूरी में मंडी के बजाय बाहर जाकर अपनी फसल बेच रहे हैं।
सरकार सिर्फ किसानों को परेशान करने का काम कर रही है : भूपिंदर सिंह हुड्डा
उन्होंने कहा, “पहले आधार कार्ड, फिर पोर्टल और अब ‘मेरा फसल, मेरा ब्यौरा’—इन सब पर किसान रजिस्ट्रेशन करते करते थक गए हैं। हरियाणा में लड़कियों और महिलाओं के नाम पर भी जमीन है, लेकिन बायोमेट्रिक सिस्टम की वजह से उन्हें फसल बेचने में कठिनाई हो रही है। यह पूरी तरह गलत है और सरकार सिर्फ किसानों को परेशान करने का काम कर रही है।”
हरियाणा सरकार का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लागू किया गया है। इस पर भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि पहले धान का घोटाला हुआ, फिर आलू का और अब गेहूं का घोटाला हो रहा है। मंडियां वही हैं, किसान वही हैं, और MSP मिलने की व्यवस्था पहले भी थी।
नए कानून केवल किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार किसानों के पास अपनी ट्रैक्टर-ट्राली भी नहीं होती, ऐसे में उन्हें मंडी तक पहुंचने में बड़ी परेशानी होती है।

क्रॉस वोटिंग पर बयान
क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने विश्वास के साथ चुना, उन्होंने अनुशासन का उल्लंघन करते हुए क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद सभी को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए और अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई।
हुड्डा ने इस मामले पर कहा, “इंसान एक झूठ को छुपाने के लिए और कहीं झूठ बोल देता है। यह सच्चाई है।”
हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

