लखनऊ. यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर एडिश्नल एसपी के तबादले का आदेश जारी किया है. जारी तबादला सूची में 35 अधिकारियों का नाम शामिल है, जिनको इधर से उधर किया गया है. जिनमें अशोक सिंह उपसेनानायक SDRF लखनऊ और संजीव सिन्हा एएसपी पुलिस मुख्यालय भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- झूठ बोलती है योगी सरकार! UP में कानून व्यवस्था फेल, एक और युवती के साथ गैंगरेप, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस ?

इसके अलावा आलोक सिंह तृतीय ASP रायबरेली, अजीत रजक ASP पूर्वी गोंडा, डॉ तेजवीर सिंह ASP अंबेडकरनगर, मनीष मिश्रा ASP ग्रामीण अलीगढ़, शैलेंद्र लाल ASP दक्षिणी उन्नाव और जया शांडिल्य ASP क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसे भी पढ़ें- उनकी नीयत में संविधान नहीं, सिर्फ… अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी का करारा तंज, विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा