अमृतसर। खालसा साजना दिवस के पवित्र अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए भारत से सिख श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था कल सुबह रवाना होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को उनके पासपोर्ट वितरित किए।
यह जत्था कल सुबह 8 बजे अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस साल विभिन्न कमेटियों के माध्यम से कुल 2840 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुआ है, जो बैसाखी के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक 1763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला (1795 आवेदन भेजे गए थे, जिनमें से 32 रद्द हुए)। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 409 श्रद्धालु, हरियाणा कमेटी से 255 श्रद्धालु और देश के विभिन्न हिस्सों से कुल मिलाकर 2840 श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

भावुक हुए श्रद्धालु, गुरु का जताया आभार
आज पासपोर्ट वितरण के दौरान अमृतसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई श्रद्धालु ननकाना साहिब के दर्शन की प्रतीक्षा में भावुक नजर आए। कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो पहली बार पाकिस्तान जा रहे हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। कुछ बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने 1947 के बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने केवल अपने पूर्वजों से इन पवित्र स्थानों की कहानियां सुनी थीं, अब वहां खुद माथा टेकने का सपना पूरा हो रहा है।
- PM मोदी की सभा में चोरों का आतंक ! 350 लोगों के मोबाइल-पर्स पर किया हाथ साफ, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल
- Bihar Top News Today: ‘बिहार सरकार का खजाना खाली’, PM मोदी के हत्या की साजिश, डबल मर्डर से दहला अररिया
- ऐसी कार्रवाई न करें कि आम आदमी परेशान हो… स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर CM योगी सख्त, कहा- ओवरबिलिंग की शिकायतों की गहन जांच होगी
- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ : बालक आश्रम के बाउंड्रीवाल निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग, दीवार में आई दरारें, हादसे का खतरा
- ऋषि चैतन्य आश्रम में आनंदमूर्ति गुरुमां का 60वां अवतरण दिवस भव्यता के साथ संपन्न
