Sports New : IPL 2026 Orange Cap Updated List: आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैच हो चुके हैं. मतलब ये कि 2 हफ्तों का खेल हो चुका है. इस दौरान हुए मैचों में जिन 5 बल्लेबाजों ने सबका दिल जीता है, उनमें राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, एसआरएच और केकेआर के खिलाड़ी शामिल हैं. हम यहां उन 5 खिलाड़ियों के नाम और उनका प्रदर्शन लेकर आए हैं, जो आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

आईपीएल के हर सीजन में जो भी टॉप रन स्कोरर होता है, उसे ऑरेंज कैप दी जाती है. मतलब ये कि जो भी खिलाड़ी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन ठोकेगा, ऑरेंज कैप उसके नाम होगी. इस बार राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले पायदान पर हैं. अब तक उन्होंने 3 मैच खेले और तीनों में ही कमाल की बैटिंग की है. हैरानी की बात ये है कि 15 मैचों के बाद तक की स्थिति में टॉप 5 में रोहित और विराट का नाम नहीं है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

  1. यशस्वी जायसवाल- 170

राजस्थान रॉयल्स के इस तूफानी बाएं हाथ के ओपनर ने 3 मैचों में 170.00 की औसत से कुल 170 रन ठोके, जिसमें 19 चौके और 8 छक्के शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 163.46 का है.

  1. समीर रिजवी- 160

दिल्ली कैपिटल्स के इस युवा बैटर ने अब तक 3 मैचों में 80.00 की औसत से कुल 160 रन बनाए हैं, जिनमें 12 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 161.62 के स्ट्राइक रेट से रन जोड़े. उन्होंने पहले दो मैचों में दो अर्धशतक ठोके, जबकि तीसरे मैच में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

  1. अंगकृष रघुवंशी- 155

कोलकाता टीम के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 51.67 की औसत से कुल 155 रन बनाए हैं, जिनमें 17 चौके और 6 छक्के शामिल हैं. वो 158.16 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

  1. हेनरिक क्लासेन- 145

हैदराबाद के इस विकेटकीपर बैटर ने अब तक 3 मैचों में 147.96 के स्ट्राइक रेट पर 48.33 की औसत से कुल 145 रन बनाए हैं, जिनमें 11 चौके और 4 छक्के भी शामिल हैं.

  1. अजिंक्य रहाणे- 124

केकेआर के कप्तान रहाणे इस सीजन 4 मैचों में 155.00 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बना चुके हैं. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं. हालांकि रहाणे की टीम पहले चार में 3 मैच हार चुकी है, जबकि एक बारिश के चलते धुल गया.