RR vs RCB IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 16वें मैच में दो ऐसी टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रहा है, जो अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। गुवाहटी के बरसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। देखना रोमाचंक होगा कि कौन सी अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रख पाती है। मैच का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ है।
बेबी बॉस वैभव और किंग कोहली पर होंगी नजरें
वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 2025 से आईपीएल के पावरप्ले में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है। नए सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 227.35 है, जो प्रियांश आर्य के दूसरे सर्वश्रेष्ठ 180.46 के स्ट्राइक रेट से काफी आगे है। वहीं किंग कोहली से उनके फैंस अच्छी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?
आईपीएल के इतिहास में RR और RCB के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच IPL में 31 बार भिड़ंत हुई है। इसमें 17 मैच RCB ने और 14 मैच RR ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 2023 से हुए छह मुकाबलों में से चार में आरसीबी ने जीत हासिल की है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल पाते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर चेज करना पसंद करती हैं, क्योंकि रात के समय ओस का असर बढ़ जाता है और बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है।
देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (RR)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

