Bihar Weather Report: बिहार में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के पसीने छुड़ा रही है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है, जिससे लगातार बढ़ती तपिश महसूस हो रही है।
डेहरी रहा सबसे गर्म इलाका
कल शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रोहतास का डेहरी इलाका सबसे अधिक गर्म रहा, जहां का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे की बात करे तो तापमान में कोई खास या बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी और तीखे तेवर दिखा सकती है।
6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में राज्य का तापमान 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। विभाग ने इस दौरान दक्षिण और मध्य बिहार में लू चलने की आशंका जताई है। वहीं, पछुआ हवा चलने के कारण दोपहर के समय पड़ने वाली तीखी धूप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल 18 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं हैं। इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी पड़ सकता है।
बेवजह बाहर निकलने से बचने की सलाह
बढ़ते तापमान को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक बच्चों और बुजर्गों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए समय-समय पर नींबू-पानी और ओआरएस का सेवन करने को कहा गया है। वहीं, बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा या फिर छाता लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जदयू के भविष्य पर चर्चा, कांग्रेस की PC, एक नजर आज के बड़े कार्यक्रमों पर…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

