पश्चिम बर्धमान के रानीगंज स्थित पीर बाबा मजार पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चादर चढ़ाकर अपनी तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल यात्रा की शुरुआत यहां से की. इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति, मुस्लिम प्रतिनिधित्व और चुनावी रणनीति को लेकर कई अहम बातें कहीं. मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने उन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कभी उन्हें BJP तो कभी TMC की “बी-टीम” बताया जाता है. उन्होंने साफ कहा कि हम सिर्फ जनता की आवाज़ हैं, किसी भी पार्टी की बी-टीम नहीं” और ना बनना चाहते है.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के रानीगंज में पीर बाबा मजार पर चादर चढ़ाकर तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की. उन्होंने राज्य की मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक स्थिति और नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया.

ओवैसी ने बंगाल के मुसलमानों के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि उनकी अखंडता पर सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में मुसलमानों के लिए एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व और एजेंसी का निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें उनका हक और इंसाफ मिल सके.

उन्होंने आगे कहा कि अगर समुदाय का अपना नेतृत्व नहीं होगा, तो उन्हें “गुलामी” में ही रहना पड़ेगा. यही वजह है कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है और वे खुद चुनावी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

महिला आरक्षण बिल पर पूछे गए सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि उन्होंने अभी तक बिल की कॉपी नहीं देखी है, इसलिए इस पर विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. ओवैसी का यह दौरा पश्चिम बंगाल की चुनावी राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ है. वे अपने इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई इलाकों में चुनाव प्रचार करेंगे और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं भी करेंगे.

रानीगंज में पीर बाबा मजार पर चादर चढ़ाने के बाद ओवैसी ने कहा कि राज्य के मुसलमानों को अपना मजबूत राजनीतिक नेतृत्व चाहिए, ताकि उन्हें उनका हक और न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समुदाय का खुद का प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तो उनकी समस्याएं कभी पूरी तरह सामने नहीं आ पाएंगी।

उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m