अमृतसर। खालसा साजना दिवस और बैसाखी का पावन पर्व आज पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब समेत दुनियाभर के गुरुद्वारों में संगत का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सवा अरब सिखों की आस्था का केंद्र, सचखंड श्री हरिमंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) आज सुबह से ही नतमस्तक होने वाले श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में श्री दरबार साहिब को विशेष रूप से सजाया गया है।
सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने बताया कि इस ऐतिहासिक दिन को समर्पित विशेष गुरमत समागम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज शाम श्री रहिरास साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद श्री दरबार साहिब में भव्य दीपमाला की जाएगी और इसके साथ ही आकाश में शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी।
गुरु की कृपा से दर्शन सौभाग्य की बात
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल है। दर्शन करने पहुंची संगत ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी यह इच्छा थी कि वे खालसा साजना दिवस पर गुरु महाराज के चरणों में हाजिरी भरें। कई श्रद्धालुओं ने भावुक होते हुए कहा कि गुरु की अपार कृपा और आशीर्वाद से ही वे स्वस्थ होकर आज इस पावन स्थल तक पहुंच पाए हैं, जिसे वे अपना परम सौभाग्य मानते हैं।

शहीदों को नमन और युवा पीढ़ी को संदेश
इस पावन मौके पर संगत ने सिख कौम के शहीदों की महान कुर्बानियों को भी याद किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि शहीदों की शहादत ही हमारी पहचान है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष संदेश देते हुए संगत ने चिंता व्यक्त की कि आज का युवा वर्ग अपने इतिहास से दूर होता जा रहा है।
इस अवसर पर माता-पिता से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को गुरुघरों से जोड़ें, उन्हें सिख इतिहास से अवगत कराएं और उन्हें नशों जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
- वेदांता पावर प्लांट हादसा : मजदूर ने सुनाई हादसे की खौफनाक आपबीती, धमाके के बाद खुद को बचाने अलमारी में घुसा, अब तक 13 लोगों की मौत
- CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता को 32 रन से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट
- लखीमपुर खीरी में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
- एयरपोर्ट पर विदेशी युवक के बैग से मिला कारतूस: वाइल्ड फोटोग्राफी के नाम पर भोपाल आया था, IB और पुलिस ने की गहन पूछताछ
- ‘इन पर कभी भरोसा नहीं करना…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- अगर इन्हें ताकत मिल गई तो ये संविधान को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे
