MI vs PBKS IPL 2026: आईपीएल में आज सीजन के 24वें मुकाबले में पांच बार की टाइटल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने 4-4 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान जहां PBKS को 3 मुकाबलों में जीत मिली है, वहीं MI सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत सकी है।

PBKS पॉइंट्स टेबल में 7 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई 2 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। ऐसे में आज जहां PBKS की नजर मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने की होगी, वहीं मुंबई की नजर वापसी करते हुए सीजन की दूसरी जीत पर होगी।

बता दें कि यह मुकाबला MI के होम ग्राउंड यानी मुंबई के वानखेड़े इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

जानिए वानखेड़े की पिच रिपोर्ट और IPL के आकड़ें

वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी कैरी और पेस देती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहां ज्यादा स्विंग नहीं मिलती, इसलिए शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज आक्रामक रुख अपनाते हैं। यही कारण है कि यह मैदान हाई-स्कोरिंग और चेजिंग के लिए जाना जाता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

वानखेड़े में IPL के आकड़ें

वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 125 IPL मैच खेले जा चुके हैं। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 58 मैच (46.40%) जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 67 मैच (53.60%) अपने नाम किए हैं। टॉस जीतने वाली टीमों ने 65 मैच (52.00%) जीते हैं, जबकि टॉस हारने वाली टीमों ने 60 मैच (48.00%) में जीत दर्ज की है। यहां आखिरी T20 मुकाबला 12 अप्रैल 2026 को RCB और MI के बीच हुआ था, जिसमें RCB ने 240/4 का विशाल स्कोर बनाया था, जो इस मैदान पर अब तक का सर्वाधिक टीम स्कोर है। जबकि न्यूनतम स्कोर 67 रन रहा है।

यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 171.38 है, यानी लगभग 8.62 रन प्रति ओवर की दर से रन बनते हैं। हालांकि IPL 2026 में यहां खेले गए चारों पारियों में 220 या उससे अधिक का स्कोर बना है, जो ऐतिहासिक औसत से काफी ज्यादा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज 224/4 है, जिसे मुंबई इंडियंस ने KKR के खिलाफ 29 मार्च 2026 को हासिल किया था।

MI और PBKS हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

MI और PBKS के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। अब तक IPL इतिहास में दोनों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे पंजाब ने सुपर ओवर में जीत लिया था। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने हुई हैं, जहां रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी पर है और दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं।

MI और PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड।

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देखा जा सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H