चंडीगढ़: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें किसानों द्वारा चलाया जा रहा रेल रोको आंदोलन स्थगित हो गया है किसान संगठनों ने घोषणा की है कि यह प्रदर्शन अगले 3 दिनों के लिए टाल दिया गया है.
इससे पहले किसानों ने आज 3 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक पर धरना देने का ऐलान किया था, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। हालांकि अब इस कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

किसानों का कहना है कि अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान वहां व्यस्त हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठनों ने फैसला लिया है कि ‘रेल रोको’ आंदोलन को 3 दिन के लिए टाल दिया जाए। इस बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि सभी संगठनों ने बैठक के बाद सरकार को 3 दिन का समय देने का निर्णय लिया है।
- 36 घरों और कब्जों को तोड़ने पर लगी रोक, राजीव गांधी आश्रय योजना मामले में हाईकोर्ट ने दी याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत
- नंदई डबल मर्डर केस : 11 आरोपियों को उम्रकैद, मामूली विवाद में वारदात को दिया था अंजाम
- दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ली करवट, धूलभरी आंधी के बाद बारिश
- ये लूट नहीं तो और क्या मंत्री जी? बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिल भरने के बाद भी बत्ती गुल, तो योगी के ‘सुशासन’ में यही होगा!
- गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए दुनिया में कौन की रेंक पर पहुंचे…
