चंडीगढ़. पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है, उन्हें फिलहाल पंजाब नहीं लाया जाएगा. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों की सुनवाई असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से ही होगी.
जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की अवधि 22 अप्रैल को खत्म हो रही है. इसके बाद उनके पंजाब जेल में शिफ्ट होने की संभावना बन सकती थी, लेकिन इस पर पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला लेते हुए कोर्ट से अपील की थी कि NSA खत्म होने के बाद भी उन्हें असम की जेल में ही रखा जाए, क्योंकि पंजाब लाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है.सरकार ने यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं. NSA हटने के बावजूद इन मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सभी केसों का ट्रायल चलता रहेगा.

हाई कोर्ट में लगाई थी याचिका
आपको बता दें कि अमृतपाल की याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है उन्होंने एनएसए के तहत तीसरे निरोधक आदेश को चुनौती दी थी. खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह द्वारा दायर यह मामला अमृतपाल सिंह द्वारा दायर उस याचिका के चलते हाईकोर्ट के समक्ष लंबित था, जिसमें उसने एनएसए के तहत जारी अपनी तीसरी लगातार हिरासत को चुनौती दी थी.
- CG Crime News: BPCL कर्मचारी का घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई मिली, इलाके में फैली सनसनी
- ‘1905 पर लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो…’, CM धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतें तुरंत निपटाई जाए
- Breaking : हरियाणा CET 2025 Group C पर बड़ा अपडेट,बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से वंचित अभ्यर्थियों को मिलेगा दोबारा मौका
- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग : ज्ञापन देने मंत्री बंगला जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, छात्र नेताओं ने सीएम हाउस घेराव की दी चेतावनी
- IRCTC की खास पहल: अब एक टिकट में करें 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी का दर्शन, जानें रूट और किराया
