Matheesha Pathirana Return in KKR: आईपीएल 2026 में एक जीत को तरस रही 3 बार की चैंपियन टीम KKR के लिए खुशखबरी आई है. टीम में बीच सीजन एक खतरनाक गेंदबाज ने एंट्री मार ली है. ये वही बॉलर है, जिसे नीलामी में इस टीम ने 18 करोड़ में खरीदा था. ये कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैं, जो अपनी इंजरी से उबरकर कोलकाता के कैंप से जुड़ गए हैं.

KKR ने सोशल मीडिया पर उनकी वापसी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसने ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले फैंस का जोश हाई कर दिया है. फैंस बेहद खुश हैं, क्योंकि पथिराना के पास अकेले के दम पर मैच पलटने की क्षमता है. वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले 4 सीजन खेले थे और अब पहली बार KKR के लिए मैदान पर उतरेंगे.

अब सवाल ये है कि आखिर मथीशा पथिराना को आने में देर क्यों हुई? वो चोट के चलते देर से आए हैं. उनकी उपलब्धता को लेकर पिछले कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था. श्रीलंका के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलते समय उनके बाएं पैर की मांसपेशियों (Left Calf Strain) में खिंचाव आ गया था, इसके बाद वह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में रिहैब कर रहे थे. फिटनेस क्लीयरेंस और NOC मिलने में हुई देरी के कारण वह सीजन के शुरुआती मैचों में KKR का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन अब वो तबाही मचाने के लिए तैयार हैं.

कब मैदान पर उतरेंगे पथिराना?

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पथिराना KKR कैंप से तो जुड़ गए हैं, लेकिन वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला होना बाकी है. कोच अभिषेक नायर और टीम मैनेजमेंट उनकी मैच फिटनेस और वर्कलोड का आकलन करेंगे. हालांकि, उनका कैंप में होना ही टीम के गिरते मनोबल को उठाने के लिए काफी है.

KKR के लिए क्यों अहम है पथिराना का आना?

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है. उसे पहले 6 मैचों में 5 हार मिली हैं. एक मैच बारिश से धुल गया था. इस सीजन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी डेथ ओवर्स (अंतिम ओवरों) में रन लुटाना है. पथिराना अपने ‘स्लिंगी’ एक्शन और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं. वो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट रहे हैं. ऐसे में अंतिम ओवरों में रनों पर लगाम लगाने के लिए पथिराना से बेहतर विकल्प फिलहाल KKR के पास नहीं है.

रहाणे को मिला घातक हथियार

कप्तान अजिंक्य रहाणे की वो तलाश पूरी हो चुकी है, जिसमें वो एक ऐसे गेंदबाज को खोज रहे थे, जो बीच के ओवरों या अंत में विकेट निकाल सके. पथिराना की मौजूदगी से टीम का संतुलन पूरी तरह बदल जाएगा. पथिराना को उनकी अनोखी ‘स्लिंग एक्शन’ गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है.

कैसा है पथिराना का आईपीएल करियर?

पथिराना ने आईपीएल 2022 में चेन्नई के लिए डेब्यू किया था और पिछले 4 सीजन में उन्होंने 32 मैच खेलकर कुल 47 विकेट निकाले हैं. धोनी की कप्तानी में वो एक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बने थे. अब यही काम वो KKR के लिए कर सकते हैं. 2025 का सीजन उनका खराब गया था. चेन्नई के लिए पथिराना ने 12 मैचों में 10.13 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था. आईपीएल में यह गेंदबाज अब तक 32 IPL मैचों में 47 विकेट ले चुका है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H