गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, इटली में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना में जिला के गांव दर्गाबाद के निवासी रजिंदर सिंह रम्मी की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गुरमीत सिंह की भी जान चली गई। घटना के बाद पंजाब में दुख की लहर है।

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई, जब गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में रजिंदर सिंह रम्मी और गुरमीत सिंह गुरुद्वारे के बाहर अपनी दुकान के पास खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। रजिंदर सिंह रम्मी गांव दर्गाबाद के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह के पुत्र थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m