होशियारपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो राज्य में लंबे समय से अपराधों को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। यह गिरोह कई आपराधिक चीजों में लिप्त था।
खबर है कि होशियारपुर जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों से जुड़े एक अंतर-राज्यीय/विदेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार मिले है, जिसमें 9.925 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर के तौर पर काम कर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
- पैसों के लिए बेटा बना हैवान: अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या, वारदात से फैली सनसनी
- महिला आरक्षण पर सियासी वार, विपक्ष पर बरसे कैबिनेट मंत्री सिरसा
- फर्जी CBSE मान्यता दिखाकर 10वीं के छात्रों का भविष्य दांव पर लगाने वाली प्रिंसिपल गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
- ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे का होगा खुलासा ? क्वालिटी जांच के लिए सैंपल लिया, गाटर गिरने से मजदूर हुआ था घायल
- अब खेला बंद होगा… पश्चिम बंगाल में गरजे CM योगी, कहा- TMC ने बंगाल को कंगाल बनाकर रख दिया

