जालंधर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल में संशोधन गिरने के बाद भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देशभर में चलाए जन-आक्रोश अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य जालंधर पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस, आप समेत पूरे विपक्ष पर आधी आबादी के खिलाफ घिनौनी साजिश रचने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 2029 से पहले बिल लागू करने के लिए लाया गया संवैधानिक संशोधन विपक्ष ने अपने स्वार्थ के चलते अटका दिया है, जिसका खामियाजा उन्हें आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि कांग्रेस और आप ने आधी आबादी का हक छीना, यह भ्रूण हत्या जैसा पाप है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की राह में रोड़े अटकाने का रहा है।

केंद्र ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया था, जिसे 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाना था। 2021 में कोविड के कारण जनगणना में देरी और अब नए परिसीमन के लिए समय कम था। इसी वजह से सरकार संवैधानिक संशोधन बिल लेकर आई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा हार नहीं मानेगी।
- बहादुरगढ़: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, ओमेक्स सिटी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- एलपीजी संकट पर जनहित याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कैसे कह दें कि कालाबाजारी रुक जाएगी?
- LSG vs RR IPL 2026: आज शाम लखनऊ के सामने होगी राजस्थान की चुनौती, जानिए कैसा है इकाना की पिच का हाल और दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां ED दफ्तर पहुंचीं, फ्लैट धोखाधड़ी मामले में हुई थी तलब
- आग में जिंदा जला बुजुर्ग: लाइटर से बीड़ी जला रहा था वृद्ध, अचानक भड़क उठी चिंगारी

