CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. निर्धारित समय के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रीप में लैंड करेंगे. दोपहर 1:30 करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढ़ोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यकम में शामिल होंगे. इसके बाद बन्दरचूआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए होंगे रवाना। आज रात सीएम जशपुर में ही विश्राम करेंगे.

रंजीत रंजन करेगी प्रेसवार्ता 

रायपुर. महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में पास नहीं होने को लेकर देशभर में सियासत तेज है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इस दौरान फूलोदेवी नेताम समेत कांग्रेस महिला विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रह सकते हैं. दोपहर 12 बजे से यह प्रेस वार्ता शुरू होगी. 

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का दूसरा दिन

रायपुर. प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की उपमुख्यमंत्री अरुण साव समीक्षा कर रहे हैं. आज बैठक का दूसरा दिन है. आज राजधानी में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री साव मैराथन बैठकें करेंगे. इस दौरान सभी निकायों में विकास कार्यों की  प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की लेंगे जानकारी। मानसून से पहले निकायों में तैयारी को लेकर समीक्षा की जाएगी. 

गर्मी और लू को लेकर प्रशासन अलर्ट 

रायपुर. राजधानी में बढ़ती गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.  बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों में प्याऊ शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. शहर में कूलिंग शेल्टर बनाए जा रहे हैं. हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल में ORS, दवाइयां और IV फ्लूड का स्टॉक बढ़ाया गया है.