SRH vs DC IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने-सामने रहे। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

अभिषेक का तूफानी शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 68 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है, जबकि टी-20 क्रिकेट में उनके कुल शतकों की संख्या 9 हो गई है। उनके अलावा ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया।

दिल्ली के लिए गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल को एकमात्र सफलता ट्रैविस हेड के विकेट के रूप में मिली, जबकि ईशान किशन को नितीश राणा ने रन आउट किया।

दिल्ली की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन की पारी खेली। कप्तान नितीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। इसके अलावा समीर रिजवी ने 41 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल 2 रन और लुंगी एनगिडी बिना रन बनाए आउट हुए, जबकि कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह से पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी।

हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा हरश दुबे ने 3 विकेट लिए, जबकि दिलशान मदुशंका और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

SRH और DC की प्लेइंग 11 (SRH vs DC IPL 2026)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: आर स्मरण, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H