अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिले के निबंधन कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। महारतपुर गांव निवासी संजय सिंह पिता स्वगीय रामेश्वर सिंह का पूरा परिवार पत्नी, दो बेटियां और दामाद मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को निबंधन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्हें जमीन की रजिस्ट्री करानी थी।

पीड़िता ने चाचा पर लगाया मारपीट का आरोप

इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे अचानक, गांव के ही कुछ लोग, जो रिश्ते में चाचा बताए जा रहे हैं, वहां पहुंच गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने न केवल, रजिस्ट्री कार्य में बाधा डालने की कोशिश की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद निबंधन कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया, और देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पुलिस ने, दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि, यदि शिकायत दर्ज होती है और मामला नहीं सुलझता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छानबीन में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि विवाद की असली वजह क्या है। सवाल यह है कि आखिर रजिस्ट्री जैसे सरकारी, कार्य के दौरान इस तरह का विवाद क्यों और कैसे हुआ?

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: दो बहनों का अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, लाइव वीडियो बनाकर किया वायरल