चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है. इन सभी के बीच में बड़ी खबर यह है कि आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गज नेता सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किए हैं। तीनों ही राज्यसभा के सांसद हैं अचानक इनके भाजपा ज्वाइन करने से आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
इस पूरे मामले में राघव चड्ढा का बयान आया है, उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी देश के लिए नहीं अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही थी। जो पार्टी करप्शन हटाने के नाम पर बनी वो कंपरमाइज्ड लोगों के हाथ में है। हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी बीजेपी में शामिल होंगे। इस पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि यह पार्टी के गद्दार लोग हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा में आप के दो तिहाई सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा जो सात सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे गद्दार हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब की जनता पूरे दिल से मेरा समर्थन करती है। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।

राघव ने किया बड़ा दवा
इस मामले में संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। इस दौरान राघव ने यह भी बड़ा दावा किया है कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, “संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।”
खून पसीने से सिंचा पार्टी को
कॉन्फ्रेंस से दौरान राघव का दुख सामने आया, उन्होने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्र के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी लाभ के लिए काम करती है पिछले कुछ वर्षों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम घोषणा करते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं।
- अब ड्राइवर भी सीखेंगे मराठी: महाराष्ट्र में नई पहल की शुरुआत, खास ट्रेनिंग शुरू
- सक्ती गोलीकांड : वारदात में बड़े नेता का हाथ होने की चर्चा, कांग्रेस विधायकों ने कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच
- युवती को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक: परिजनों ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप, बट चुके थे शादी के कार्ड
- सुलग उठा सुगौली! पुरानी रंजिश में दो गांवों के बीच युद्ध जैसे हालात, युवक को अधमरा देख भड़का आक्रोश
- ED की जांच में बड़ा खुलासा : नक्सल प्रभावित इलाकों में हो रहा था विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल, बस्तर और धमतरी में खपाए गए 6.5 करोड़

