प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जिले के पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने SP ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। परिजनों का कहना है कि मुस्लिम समाज का युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया है, जबकि युवती की शादी आने वाली 1 तारीख को तय थी और कार्ड भी बांटे जा चुके थे।
हाल ही में जेल से छूटकर आया था बाहर
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम महफूज उर्फ मोनू है। वह पहले भी युवती को भगाकर ले जा चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। परिजनों ने यह भी बताया कि युवती के साथ घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी भी गायब है, जिसके बिल उनके पास मौजूद है। पिता का यह भी कहना है कि आरोपी उन्हें लगातार धमकाता रहा है।
शादी के बंट गये थे कार्ड
इस मामले को लेकर CSP पुष्पा प्रजापति ने बताया कि यह अपहरण का मामला है, केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। CSP ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हुए हैं और वह जेल जा चुका है। यह बात भी सामने आई है कि युवती की शादी तय थी, जिसे ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

