राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कुपोषित बच्चों को तुरंत NRC में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह राशन दुकान में गड़बड़ी पर फूड इंस्पेक्टर और प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर ने ग्राम निशान और पाठई का दौरा किया

दरअसल कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने शाहपुर के ग्राम निशान और पाठई का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन में सब्जी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। तीन गंभीर कुपोषित बच्चों को NRC में भर्ती नहीं किए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं राशन दुकान में स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर फूड इंस्पेक्टर और समिति प्रबंधक को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।

बड़ी खबरः डबरा नगर पालिका अध्यक्ष को मिली राहत, हाईकोर्ट ने चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका कर दी खारिज

योजनाओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं

खाद्यान्न पर्ची के लंबित आवेदन पर पंचायत सचिव को भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका बढ़ाने और उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए निर्देश दिए। “शाहपुर में कलेक्टर के इस सख्त निरीक्षण से साफ है कि अब लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी। प्रशासन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि योजनाओं में लापरवाही अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m