अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में रेत का ठेका नहीं होने के चलते अवैध उत्खनन जारी है। रेत की मांग और कमी के कारण माफिया बेलगाम हो चुके हैं, जिसका खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। ताजा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रेत लोड वाहन ने चौकीदार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोते हुए चौकीदार पर गाड़ी चढ़ा दी
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह के प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां 40 वर्षीय अशोक कुमार कहार (बर्मन) चौकीदारी के साथ-साथ राज मिस्त्री का काम भी करता था। बीती रात अशोक प्लॉट में ही सो रहा था। इसी दौरान देर रात रेत डंप करने के लिए एक छोटा ट्रक वहां पहुंचा। चालक ने सोते हुए चौकीदार को नहीं देखा और सीधे उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।
थाली से शुरू हुआ झगड़ा, सब्बल पर खत्म हुई जिंदगीः बड़े भाई को छोटे ने उतारा मौत के घाट
लापरवाही या अवैध रेत परिवहन की भूमिका
हादसा इतना भयावह था कि अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक कौन था और घटना के पीछे लापरवाही या अवैध रेत परिवहन की क्या भूमिका रही।
मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्तः कुपोषित बच्चों को तुरंत NRC में भर्ती करने के निर्देश,
मकाने से बाज नहीं आ रहे
गौरतलब है कि जिले में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे न सिर्फ अवैध उत्खनन कर रहे हैं, बल्कि अधिकारियों को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में यह घटना प्रशासन के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक रेत माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

