अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के भठिंया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जहां 193 जोड़ों ने एक साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। 192 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए तो एक जोड़े का मुस्लिम रीति से निकाह हुआ।
इस बीच मंच पर सियासी रंग भी देखने को मिला, जब कलश उतरवाई नेग को लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेस नेत्री जनपद उपाध्यक्ष जनप्रतिनिधियों के बीच सियासी रोचक नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि रस्म पूरी होने के बाद माहौल फिर से खुशनुमा हो गया और कार्यक्रम हंसी-खुशी संपन्न हुआ। यह आयोजन जहां सामाजिक समरसता की मिसाल बना। वहीं मंच पर दिखी सियासी हलचल भी चर्चा का विषय बन गई।
आयोजन स्थल पर बैंड-बाजे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की सभी रस्में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुईं। इस दौरान जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी भी बारातियों के साथ बैंड की धुन पर झूमते नजर आए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

कार्यक्रम के दौरान कलश उतरवाई के नेग को लेकर कांग्रेस की जनपद अध्यक्षा उमा धुर्वे और भाजपा विधायक जयसिंह मरावी के बीच सियासी रोचक नोकझोंक देखने को मिली। प्यार भरी नोकझोंक के बाद विधायक ने 11 हजार रुपये का नेग देकर परंपरा निभाई और माहौल को सहज बना दिया।
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। हजारों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस सामूहिक विवाह ने न सिर्फ सामाजिक एकता का संदेश दिया, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भी साबित हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

