Punjab News : जालंधर. आम आदमी पार्टी से पिछले दिनों 7 सांसदों की विदाई के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब की मान सरकार ने अब राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ले ली है.  इस सिक्योरिटी में 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी शामिल थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद केंद्र की ओर से भज्जी के घर सीआरपीएफ जवानों को तैनाती कर दी है.

राघव चड्ढा सहित तीन राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है. बीते दिन कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट केबाहर और हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिखकर प्रदर्शन किया गया था. इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया गया था. वहीं राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और अन्य सांसदों के पार्टी बदलने से कई लोग उनके खिलाफ हैं, जबकि भाजपा के कई नेता उनकी तारीफ कर रहे हैं.

। दरअसल, हाल ही में राघव चढ़ा सहित तीन राज्य सभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा का दावा है कि हरभजन सिंह सहित कल 7 राज्यसभा सदस्य आप पार्टी छोड़ चुके हैं, जिसके बाद बीते दिन आप कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक मित्तल और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था।

आप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

पंजाब की राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आप सोशल मीडिया पर पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें 7 नेताओं के नाम को GADDAR शब्द के साथ दिखाया गया. वहीं पंजाब से राज्यसभा सांसदों के घर के बाहर गद्दार लिखते हुए प्रदर्शन करने वालों का भी वीडियो पोस्ट किया गया है.