चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डालने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों में से एक हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी को हैदराबाद, तेलंगाना से शुक्रवार देर शाम अरेस्ट किया है। उसको डयूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। अब आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि यह पता चल सके कि पीएम की छवि को खराब करने के लिए बनाई यह वीडियो आरोपी ने कहां शेयर की।
पुलिस के अनुसार, अब्दुल्ला मोहम्मद सिद्दीकी का बेटा हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी, हैदराबाद के याकूतपुरा स्थित चोवनी नदी अली बेग चारमीनार का निवासी है। चंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी जांच पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और 25 अप्रैल को उसे हैदराबाद से पकड़ा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी वीडियो को बनाने के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को दर्ज एफआईआर नंबर 44 के तहत की गई है।
आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और फर्जी कैप्शन के जरिए संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई थी।
पुलिस ने चर्चित राइटर दिल्ली की रहने वाले मधु पूर्णिमा किश्वर पर भी एफआईआर दर्ज की थी। चंडीगढ़ से 2 महिला इंस्पेक्टरों की स्पेशल टीम मधु के घर पर उनको नोटिस देने गई। दूसरे नोटिस के अनुसार, मधु को शनिवार को चंडीगढ़ आकर इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करनी थी लेकिन वह एफआईआर की कापी मांग रही थी। जिस कारण मधु ने डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा को मेल भी लिखी थी। अब मधु को तीसरा नोटिस रिसीव कराया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- पंजाब की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

