रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. गाजीपुर जनपद के थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम कटरिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या और हरदोई के हत्याकांड को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. संगठन ने इस जघन्य घटना और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए पथराव के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा.
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के बाद शव गंगा नदी में फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन गांव में उन पर पथराव कर दिया गया. हमले में पूर्व मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ आए कार्यकर्ता भी चोटिल हुए. आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद रहते हुए भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से चरमराहट को दर्शाती है. महिलाओं और दलित-पिछड़ों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं. सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, अन्यथा जनता स्वयं न्याय की लड़ाई लड़ेगी.
इसे भी पढ़ें : ‘TMC के अब गिनती के दिन रह गए…’, CM योगी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता का उत्साह, स्नेह और समर्थन इसका प्रमाण
सपा नेता शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर खतरे में है. निशा और शिल्पी जैसी घटनाएं साबित करती हैं कि योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही. उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने, दोषियों को सख्त सजा देने और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की.
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिला अध्यक्ष जियालाल विश्वकर्मा ने इस घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर संगठन पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा. ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं- पूर्व मंत्री पर हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी, निशा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व सुरक्षा मुहैया कराना, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करना.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

