हमीरपुर. कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में एक 6 साल की मासूम बच्ची 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई. ढाई घंटे रेस्क्यू करने के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया गया है. स्यावरी गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि रविवार को घर के सामने कामता प्रसाद की बेटी उपासना का टीका था. सरीला के बरहारा गांव से बारात आई थी. बताया कि सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे. तभी रात करीब डेढ़ बजे उसकी बेटी नैंसी राजपूत नहीं दिखाई दी. जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई.
काफी देर तक तलाश करने पर कुछ पता नहीं चल सका. सोमवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी गई. तहरीर देने के बाद घर के बाहर बने कुएं में बेटी के गिरने का शक हुआ. जब कुएं का पानी खाली कराया गया तो उसमें बच्ची मृत अवस्था में मिली. 80 फीट गहरे कुएं से फायर ब्रिगेड टीम ने ढाई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसके बाद बच्ची को कुएं के बाहर निकाला गया. मृतका के पिता ने बताया कि उसके पास 30 बीघा जमीन है. उसकी दो बेटियां थीं. छोटी बेटी नित्या है. बेटी की मौत पर मां गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल है. कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : नो एंट्री के समय पर दौड़ रहे भारी वाहन, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जिम्मेदार कौन?
मृतका नैंसी के घर के बाहर बने 80 फीट गहरे कुएं में जाल नहीं लगा हुआ था. ग्रामीण कुएं का उपयोग भी नहीं करते हैं. अगर कुआं जाल से ढका होता तो शायद बड़ा हादसा नहीं होता. ग्राम प्रधान बलवान ने बताया कि यह कुआं शादियों में पूजन के लिए उपयोग होता है. रविवार को गांव में बारात आई थीं. सभी लोग शादी में व्यस्त थे. इसलिए किसी को जानकारी नहीं लग सकी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

