कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार लगातार बिहार में उद्योग लगाने का काम कर रही है। इस सिलसिले में केंद्र सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय द्वारा आज 28 अप्रैल को पटना के बिहटा (सिकंदरपुर) में प्रौद्योगिकी केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी साझा रूप से करेंगे।

इसके अलावे प्रौद्योगिकी केंद्र का विस्तार मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर तक होगा, जहां बने MSME केंद्रों का भी उद्घाटन किया जाएगा। से लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा छोटे छोटे उद्योग जो लगाए जा रहे हैं, उसका मॉनिटरिंग किया जाएगा।

SC-ST वर्ग को बढ़ावा देना उद्देश्य

NSSAH योजना (राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति हब) के तहत आयोजित इन केंद्रों का मुख्य उदय विहार के युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। विशेष रूप से, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लोगों को अपना कारोबार शुरू करने और उसे बढ़ावा देने में मदद करना है।

सरकार से जुड़े कामों की जानकारी

इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि वे सरकार से जुड़े काम कैसे ले सकते हैं। छोटे उद्यमी इन खरीद प्रक्रियाओं में कैसे भाग ले सकते हैं? इसका उद्देश्य SC/ST उद्यमियों को सरकारी खरीद में भागीदारी के लिए जागरूक और सशक्त करना है। इसके अलावा इसके शुरू होने से बिहार के युवाओं को घेरलू रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।

मांझी ने विरोधियों पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस योजना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हमेशा अपने गया जी के लिए खुशखबरी सुनाते थें, तो विरोधिया सब पूछता था बिहार को का मिला, बिहार को का मिला? लिजिए भाई अब बिहार के लिए भी खुशखबरी सुन लिजिए। मांझी ने बताया कि, 28 अप्रैल 2026 को दिन के 11 बजे पटना के बिहटा (सिकंदरपुर) में अपने एमएसएमई मंत्रालय द्वारा अरबों की लागत से बना टेक्नॉलॉजी सेंटर आउर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास साथे-साथे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशेष आग्रह पर मुंगेर में बना एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन किया जा रहा है। आप सब भी आईए आउर दोनों हाथ उठाकर कहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग चल पड़ा बिहार, जय हो मोदी सरकार।

ये भी पढ़ें- केंद्र की मोदी सरकार ने सम्राट सरकार को दिया बड़ा झटका! बिहार के लिए इस योजना में की भारी कटौती