लखनऊ। आप सांसद संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आप सांसदो के भाजपा में जाने को लेकर बड़ा बयान दिया और पदयात्रा को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने तीखा बयान देते हुए कहा कि वह मरते दम तक AAP में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, “जिस दिन मैं BJP में जाऊं, जनता जहां भी मिले मेरा चेहरा कालिख से पोत दे। मेरी गारंटी तो नरेंद्र मोदी भी ले सकते हैं। उन्हें पता है कि मैं मरते दम तक बीजेपी में नहीं जाऊंगा।

पंजाब में ऐसा कोई ऑपरेशन सफल नहीं होगा

संजय सिंह ने ‘ऑपरेशन लोटस’ पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ED और CBI का इस्तेमाल कर सांसदों को BJP में शामिल कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में अब ऐसा कोई ऑपरेशन सफल नहीं होगा और बंगाल चुनाव में भी BJP पर हस्तक्षेप के आरोप लगाए।

READ MORE: DM साहब का U-Turn: IAS रिंकू सिंह राही ने वापस लिया इस्तीफा, गंभीर इल्जाम लगाकर सिस्टम पर उठाए थे सवाल

अशोक मित्तल को लेकर क्या

आप सांसद संजय सिंह ने अशोक मित्तल के भाजपा जाने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें गन पॉंइंट पर शामिल कराया गया। पहले उनपर रेड डलवाई गई थी। बीजेपी अपहरण गैंग है। BJP पार्टियां तोड़कर नेताओं को शामिल कराती है। पदयात्रा के दौरान कई मुद्दे उठाएंगे। 16 मई से 20 मई तक पदयात्रा होगी। हम छोटी-बड़ी सभाएं भी करेंगे। मेरठ और गाजियाबाद में बड़ी सभा करेंगे। हमारी पदयात्रा का पांचवा चरण होगा। बंगाल में टीएमसी जीतने जा रही है।