पटियाला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर पटियाला के शंभू के पास हुए धमाके के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान धमाका करने वाले संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। स्पेशल डीजीपी (रेलवे) शशि प्रभा द्विवेदी ने जानकारी दी है कि धमाके के दौरान मारे गए व्यक्ति की पहचान तरनतारन के पंजवड़ निवासी जगरूप सिंह के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रही पुलिस को घटनास्थल से मिले सबूतों के साथ-साथ अहम सुराग भी मिले हैं। डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि संदिग्ध ने अमृतसर में अपना मोटरसाइकिल पार्क किया था। पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को अमृतसर से जब्त कर लिया है। साथ ही, घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक ट्रेन टिकट भी बरामद हुई है, जिससे यह पता चलता है कि वह सरहिंद से वहां पहुंचा था।
कैसे हुई घटना?
डीजीपी ने बताया कि यह घटना रात करीब 8:30 बजे की है। एक मालगाड़ी के गुजरने के दौरान पटरियों के नीचे जोरदार धमाका हुआ। मालगाड़ी के लोको पायलट ने झटके को महसूस किया और तुरंत इसकी सूचना दी। अच्छी बात यह रही कि मालगाड़ी को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और वह सुरक्षित निकल गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
आतंकी साजिश की आशंका, DGP ने कहा- मामला बेहद गंभीर
पुलिस इसे सामान्य घटना नहीं मान रही है। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने आशंका जताई है कि यह धमाका दहशत फैलाने और बड़े लक्ष्य को साधने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा शक है कि जगरूप ही वह व्यक्ति था जो धमाका करने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान हुई गलती में उसकी जान चली गई। मामला बेहद गंभीर है और हम इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और अन्य एजेंसियां बारीकी से सबूत जुटा रही हैं, जल्द ही इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा।
- ‘कृपया अधिकारी को रोकें’, कलकत्ता HC में IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ याचिका; जज ने दिया जवाब
- IPL में रन मशीन विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
- जब CM ने PM को बनाया श्रीकृष्ण… तो कांग्रेस अध्यक्ष ने दिखाया चीरहरण वाला आईना” – राव नरेंद्र सिंह का जवाब
- सोनम की जमानत के बाद राजा के परिवार का बढ़ा खतरा! पिता बोले- मास्टरमाइंड खुलेआम घूमेगा, CM से लगाई गुहार
- भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ED की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में 66.9 लाख कैश, 37 किलो से अधिक चांदी और दस्तावेज जब्त

