अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. इसके कारण कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है, लोगों ने भले ही कुछ समय के लिए ही राहत लोगों को महसूस हुई लेकिन इस बेमौसम बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है. आने वाले दिनों में भी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार सुबह पंजाब के कई जिलों में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और बारिश हुई. मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है.
अनुमान है कि आज कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. अधिकांश जिलों में सुबह पांच से नौ बजे के दौरान हल्की से सामान्य बारिश हुई. दोपहर तक बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से राहत मिली और दिन का तापमान सामान्य से कम रहा.

मई में मौसम का अनुमान
अनुमान है कि एक मई को मौसम साफ रहेगा. दो से चार मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ छींटे व हल्की वर्षा होने की संभावना है. अमृतसर में मंगलवार सुबह वर्षा हुई. इससे वहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सोमवार की तुलना में 5.9 डिग्री कम था. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली.
- ‘अपराध या बिहार छोड़ दे अपराधी’, भागलपुर एनकाउंटर पर NDA नेताओं की प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?
- मां के साथ अवैध संबंध का मासूमों ने किया विरोध, कांग्रेस नेता पर मारपीट-यौन दुराचार का लगा आरोप
- हर-हर महादेव… PM मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, लोकमंगल की कामना
- बदकिस्मत चोर: कुंडी खोलने के लिए जाली में डाला हाथ, फिर जो हुआ…देखें वीडियो
- खंडवा में रेलवे कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रैकमैन को 6 साल की सुनाई सजा, जानें पूरा मामला

