धौलपुर। पंजाब की ओर तेज गति से दौड़ गाड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हुई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना जा रही दुर्ग-लुधियाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15549) के जनरल कोच में अचानक आग लग गई।
यह एक बड़ी घटना में बदल सकता था लेकिन
ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्स मैन की नजर समय रहते आग पर पड़ गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।
सुबह की है घटना
यह घटना सुबह करीब 5:52 बजे की है। ट्रेन धौलपुर स्टेशन से बिना रुके (नॉन-स्टॉपेज) गुजर रही थी। तभी वहां तैनात पॉइंट्स मैन ने देखा कि जनरल कोच के ब्रेक पेडल से भयंकर धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। खतरे को भांपते हुए पॉइंट्स मैन ने तुरंत हरी झंडी की जगह लाल झंडी लहरा दी। ट्रेन के पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल देखते ही गाड़ी को स्टेशन के आउटर पर रोक दिया। यदि पॉइंट्स मैन मुस्तैदी न दिखाता, तो तेज रफ्तार ट्रेन में आग विकराल रूप ले सकती थी।

मची चीख-पुकार
आग की खबर फैलते ही कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही यात्री आनन-फानन में अपना सामान छोड़कर नीचे कूदने लगे। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री बेहद डर गए थे। इस कोच में कई वृद्ध और बच्चे भी थे जो सहम से गए थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया ।
- ‘श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो…’,चारधाम यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
- बंगाल में रिकार्डतोड़ वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान; सबसे ज्यादा पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 83.11%
- हरदा में किसानों का आंदोलन स्थगित: लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े, दो दिन बाद घेराव की चेतावनी
- CGBSE Class 10th Result: 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों ने किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…
- Barmer News: अब पुलिस सुरक्षित नहीं! सदर थाने से बाइक पार, CCTV खंगाल रही टीम

