Bihar Ration Card: बिहार में राशन कॉर्ड धारकों से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को लेकर बड़ी कार्रवाई चल रही है, जिसके तहत बीते कुछ महीनों के दौरान करीब 12 लाख परिवारों के नाम लाभुकों की सूची से हटा दिया गया है। वहीं, 18 लाख और परिवारों के नाम हटाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों के लिए आवश्यक जरूरी दिशा- निर्देश जारी किए हैं।
57 लाख संदिग्ध परिवारों की सूची
बता दें कि केंद्र की ओर से 57 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को संदिग्धों की सूची में रखते हुए उनकी जांच करने को निर्देश दिया गया था, जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से राशन कार्डधारी परिवारों की जांच कराई जा रही है। अब तक 55 लाख परिवारों की जांच पूरी हो चुकी है। जांच में बड़ी संख्या में गड़बड़ी पाई गई है।
36 लाख परिवार अयोग्य
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान करीब 36 लाख परिवार अयोग्य पाए गए, जो अब तक राशन कार्ड की मदद से लाभ उठा रहे थे। इनमें से 12 लाख परिवारों के नाम पहले ही हटाए जा चुके हैं, जबकि बाकी पर भी जल्द कार्रवाई होगी। जो परिवार पात्र पाए गए हैं, उनके नाम सूची में बने रहेंगे। साथ ही विभाग ने जांच में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने को लेकर चेतावनी दी है।
ऐसे लोगों को सूची से किया जा रहा बाहर
जांच के दौरान ऐसे लोगों को राशन कार्ड की सूची से बाहर किया गया है, जिनके पास चार पहिया वाहन है, जो आयकर देते हैं, बड़ी कंपनियों में ऊंचे पद पर हैं या जो लंबे समय से राशन नहीं ले रहे थे। फिलहाल बिहार में करीब 2 करोड़ 10 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं और उनमें से पात्र लोगों को ही लाभ देने के लिए यह प्रक्रिया लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: दहेज की बलि चढ़ी एक और नवविवाहिता, 10 लाख नहीं देने पर हत्या कर शव को लटकाया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

