जालंधर. पाकिस्तान लगातार पंजाब के कई संवेदनशील इलाकों पर निगरानी कर रहे है. यह जानकारी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर यूनिट की कड़ी मेहनत से समान आई है. एजेंसी ने आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है.

प्रारंभिक जांच में जो पता चला है कि आरोपित और उसके साथी राज्य के विभिन्न इलाकों में चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे.ये कैमरे 4जी कनेक्टिविटी से लैस थे, जिनके जरिए संवेदनशील ठिकानों की लाइव फुटेज सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों तक भेजी जा रही थी. बड़ी बात यह है कि जिन स्थानों को निगरानी के लिए चुना गया, उनमें सेना से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल हैं. कपूरथला से बरामद किए गए उपकरणों ने इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को उजागर किया है.

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा था, जिसमें तकनीक का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारियां जुटाई जा रही थीं.कैमरों की सच्चाई जानने में जुटी पुलिसपुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन कैमरों को किन-किन स्थानों पर लगाया गया और कितनी अवधि से यह गतिविधि चल रही थी. इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस आरोपित के नेटवर्क के ‘फॉरवर्ड’ और ‘बैकवर्ड’ लिंक खंगाल रही है, ताकि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

लगातार आती है नशा की खेप

आपको बता दें कि इसके पहले कई बार पाकिस्तान और पंजाब की सीमा में खेतों में ड्रोन मूवमेंट भी देखने को मिला है पाकिस्तान में बैठे और सामाजिक तत्व के लोग भारत में लगातार नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने का काम करते हैं. यही कारण है कि यहां पर लगातार अपराध भी बढ़ रहा है. चन्द पैसों के लिए पंजाब में बैठे पाकिस्तानी संपर्क रखने वाले कई ऐसे लोग हैं जो इन घटनाओं को अंजाम देते हैं.