जालंधर. जालंधर के सुंची पिंड इलाके में इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े एक टैंकर में अचानक आग लग गई. गर्मी और हवा के बीच में आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटे इतनी भयानक हो गईं कि धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. पार्किंग में मौजूद ठेकेदारों ने तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने पांच गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण
टैंकर चालक राजू, जो गुरदासपुर का निवासी है ने बताया कि उसने टैंकर को डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया हुआ था. अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण टैंकर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से फैलकर टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, जो राहत की बात रही.
- एग्जिट पोल अनुमान आने के बाद CM ममता बनर्जी का आया पहला बयान, कहा- 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, मां-माटी और मानुष की सरकार बनाएंगे
- नूंह की मीट फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, काले धुएं से दहला इलाका, बड़ा हादसा टला
- स्वस्थ हरियाणा का मेगा विज़न: बजट में 32.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हर जिले में मेडिकल कॉलेज और मुफ़्त इलाज की सौगात
- CG Accident News : जबलपुर से रायपुर आ रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल
- तेंदूपत्ता सीजन-2026 : हड़ताल की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला, तीन माह के लिए एस्मा लागू

