चंडीगढ़/जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों से 1.04 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। दो दिनों तक चली इस छापेमारी के बाद ईडी ने आधिकारिक बयान जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
11 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
ईडी के प्रवक्ता के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में भुल्लर और उनसे जुड़े प्रॉपर्टी डीलरों के कुल 11 ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी के साथ-साथ प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण और संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
करोड़ों का बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग का शक
जांच में यह बात सामने आई है कि निलंबित डीआईजी ने विभिन्न प्रॉपर्टी डीलरों और अपने करीबियों (संदिग्ध बेनामीदारों) के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा कराई और ट्रांसफर की थी।

जिन व्यक्तियों के खातों में पैसा भेजा गया, उनके पास जमीन और जायदाद में किए गए निवेश के अनुसार आय का कोई वैध जरिया नहीं मिला। ईडी का मानना है कि बेहिसाब नकदी को सफेद करने के लिए अलग-अलग चरणों में संदिग्ध खातों का इस्तेमाल किया गया। बाद में इन्हीं फंड्स के जरिए बेनामी संपत्तियां खरीदी गईं।
- GT vs RCB IPL 2026: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, 15.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य, जेसन होल्डर बने मैच के हीरो
- कार की डिक्की से 12 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार
- हरभजन सिंह की सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा—क्यों हटाई सुरक्षा?
- प्रमिला देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंजन साह के घर की हुई कुर्की-जब्ती, जानें क्या है पूरा मामला?
- छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि : कांकेर की कृतिका टेकाम ने CBSE 10वीं में देशभर में किया टॉप, 11 स्कूलों का परिणाम रहा शत प्रतिशत

