चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करने जाएंगे। इस दौरान उनके साथ उनका विधायकों का दल भी साथ जाएगा, जो राष्ट्रपति भवन में उनकी प्रतिक्षा करेगा। मान ने कहा है कि उन्होंने विधायकों के मिलने के लिए भी समय मांगा था लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इस बात मुलाकात को लेकर जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की है. उन्होंने लिखा कि पंजाब की जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा फर्ज है. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 मई को दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे लिखा कि हमने सभी विधायकों के लिए समय का अनुरोध किया था, लेकिन केवल मुझे ही बैठक का निमंत्रण मिला है. मैं अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा. मेरे साथी विधायक बाहर प्रतीक्षा करेंगे और मैं अंदर जाकर राष्ट्रपति के समक्ष पंजाब की आवाज और जनता का पक्ष मजबूती से रखूंगा. बैठक के बाद अगली रणनीति साझा की जाएगी. इस बहुमूल्य समय के लिए राष्ट्रपति का हार्दिक धन्यवाद.

भगवंत मान ने इस पर कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात का समय उन्होंने बागी सांसदों को वापस बुलाने की मांग करने के लिए मांगा था. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में 10 सांसदों में से दो-तिहाई यानी 7 सांसद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं .भगवंत मान ने आगे कहा कि 5 मई को हम भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और सात राज्यसभा सांसदों के अवैध और गैरकानूनी दलबदल का मुद्दा उठाएंगे. उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का अपमान करने वाले ये सांसद किसी भी दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग इस दलबदल को सामान्य बात या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के फैसले की घोर अवहेलना को उचित ठहरा रहे हैं. यह अस्वीकार्य है, और इस तरह बोलने वाले लोग अपनी निष्ठा बदलने की तैयारी में दिख रहे हैं.
- सभी नदियों पर एक साथ कार्य करने के बजाय प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें- सीएस
- एवरेस्ट शिखर पर ‘महाविजय’ की तैयारी: मां का आशीर्वाद लेकर रिकॉर्ड तोड़ने निकले रोहताश, जानें क्यों है खास
- Sushasan Tihar 2026 : CM साय का अधिकारियों को दो टूक निर्देश, कहा- फिल्ड पर शालीनता और संवेदनशीलता से पेश आएं
- बिलासपुर में ईडी का छापा, कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त
- नौबतपुर में भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

