चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से छाए बादलों की वजह से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, 30 अप्रैल को औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन राहत की बात यह है कि तापमान अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 मई) राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
अगले 4 दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा 2 मई को राज्य में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
3 मई को उत्तर-पूर्वी पंजाब के जिलों-पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 मई को बारिश और तेज हवाओं का दायरा बढ़ेगा। लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
बठिंडा रहा सबसे गर्म, जानें अन्य शहरों का हाल
- डिग्री सेल्सियस शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- बठिंडा 39.3डिग्री सेल्सियस (सबसे गर्म)
- पटियाला 38.1 डिग्री सेल्सियस
- चंडीगढ़ 36.5 डिग्री सेल्सियस
- मोहाली 35.8 डिग्री सेल्सियस
- लुधियाना 35.6 डिग्री सेल्सियस
- अमृतसर 33.0 डिग्री सेल्सियस
- पठानकोट 30.2 डिग्री सेल्सियस
- ‘नस्लवाद तो हद से ज्यादा है’, घी और दक्षिण एशियाई प्रोडक्ट्स को ताले में बंद करने पर कनाडाई ग्रोसरी स्टोर पर फूटा लोगों का गुस्सा…
- मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, दुकानदार से लूटपाट और जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- ईरान का बड़ा दावा, ‘पूरी तरह स्वस्थ हैं हमारे सुप्रीम लीडर’ ; मुजतबा खामेनेई के मारे जाने की उड़ी थी अफवाह
- श्री पीठम स्थापना महोत्सव: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र
- Jaipur में शर्मनाक हरकत: स्कूल जा रही बच्चियों को गार्ड ने दिखाया गंदा वीडियो, इलाके में भारी तनाव

