चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार को तीखे सियासी माहौल के बीच शुरू हुआ। कार्यवाही की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी चमन लाल, प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय और हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सदन में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कार्यवाही को सुबह 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कार्यवाहीं शुरू होने के बाद सियासी चर्चा देखने को मिली। आरोप प्रत्यारोप के बीच यहां तक बोला गया कि यह विशेष सत्र मजदूर दिवस की आड़ में आम आदमी पार्टी अपना काम निकाल रही है। वहीं विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर शराब पी कर आने का भी आरोप लगाया। सत्र की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पार्टी से पाला बदल कर भाजपा जाने वाले सांसदों पर केंद्र नजर आई।
एक ओर जहां आम आदमी पार्टी सरकार आज विश्वासमत प्रस्ताव लाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों के मुद्दे की आड़ में राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। कांग्रेस विधायक पगरट सिंह ने कहा कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव केवल दिखावा है।

कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एल्कोमीटर लाकर मुख्यमंत्री का अल्कोहल टेस्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरी विनती है सारे मेंबरों का एल्कोमीटर टेस्ट किया जाए सारे दरवाजे बंद करवाओ। इस पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि एक स्टेड हेड पर इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं। एल्कोमीटर मंगवाकर सभी सदस्यों का टेस्ट करवाया जाना चाहिए। इसे लेकर पक्ष विपक्ष में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल के बीच में आ गए। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी.इस पर आप विधायकों ने विरोध किया। स्पीकर ने कहा कि किसी भी सदस्य के खिलाफ ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं की जाए, जो सदस्य ऐसा करेगा, उसे नेम करना पड़ेगा। कांग्रेस विधायकों ने इस बीच नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया.
सरकार पर है लोगों को भरोसा
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पर लोगों का भरोसा पहले भी था, आज भी है और कल भी रहेगा। आज, विश्वास प्रस्ताव के ज़रिए, हम उन लोगों को आईना दिखाएंगे जो यह कह रहे थे कि हमारे कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं।
- Breaking News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
- कुंभ मेला 2027: CM धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की दी स्वीकृति
- RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, दिल्ली करेगी पहले गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- नूंह: शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर खंगालकर लाखों की नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ
- ‘हमारी नाव डोल रही है’: क्रूज हादसे से पहले सैलानी ने देखा था खौफनाक मंजर, फिर मस्ती के बीच आ गई मौत! Video

