चंडीगढ़। पंजाब में लगातार होते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके लिए आदेश जारी किया जा चुका है. पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 आईएएस और 39 पीसीएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं. सरकार ने कई अहम विभागों और जिलों में नई तैनातियां करते हुए प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव किया है.
इस फेरबदल को सरकार की प्रशासनिक कसावट और विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. इसमें गृह, आवास एवं शहरी विकास, कृषि, परिवहन और राजस्व विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कार्य सही तरह से हो सके. आदेश की कॉपी पर गौर करे तो आईएएस अधिकारियों में नीलिमा को सचिव गृह नियुक्त किया गया है.
साक्षी साहनी को मुख्य प्रशासक, डिपार्टमेंट ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के साथ अतिरिक्त तौर पर डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की जिम्मेदारी दी गई है. संदीप कुमार को मुख्य प्रशासक गमाडा बनाया गया है.विधानसभा के विशेष सत्र के बाद यह बदलावआपको बता दें कि एक माई को विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया थे, जो काफी हंगामे से भरा रहा.
सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया. हालांकि, इस दौरान कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के विधायक सदन से अनुपस्थित रहे, जिससे पूरे घटनाक्रम पर सवाल भी उठने लगे हैं. विधान सभा के सत्र शुरू होने से लेकर अंत तक बड़ा हंगामे भरा रहा.
- उज्जैन के बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 5 अवैध बिल्डिंग जमीदोज, यहां ब्रिज का होगा निर्माण
- दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट्स प्लेटफॉर्म बनकर उभरा UPI
- CG में हाथियों का आतंक: घर और स्कूल को किया तहस-नहस, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
- CG IED BLAST : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईई़डी ब्लास्ट, 3 DRG जवान हुए घायल
- एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों को बड़ी राहत: अटेंडेंस नियमों में ढील, अब 65% उपस्थिति पर भी मिल सकेगा परीक्षा का मौका

