सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह अड्डा चीनी मिल के पास रेलवे लाइन से सटी एक झोपड़ी में संचालित किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया।
क्यूआर कोड के जरिए मंगाती थी पैसा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महिला के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसका उपयोग पूरे नेटवर्क के संचालन के लिए किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि यह महिला अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राहकों से पैसे मंगवाती थी। भुगतान प्राप्त होने के बाद ग्राहकों से फोन पर बातचीत कर डील तय की जाती थी और फिर उन्हें झोपड़ी में बुलाया जाता था।
कई आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं, जो अवैध गतिविधि की पुष्टि करते हैं। इसके अलावा, कुल पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क व्यापक हो सकता है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे भी छापेमारी जारी रहेगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बगीचे में कम उम्र के बॉयफ्रेंड संग रोमांस कर रही थी 2 बच्चो की मां, पंचायत ने करा दिया ब्याह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

