PUNJAB DESK: अमृतसर. अमृतसर में एक ऐसा गिरोह पुलिस के हाथ लगा है जो पाकिस्तान के दलालों से हथियार की तस्करी कराने का काम करते थे. हथियार को वह भारत में सप्लाई करते थे उनके पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं, जिसकी जप्ती कर ली गई है। वही अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि काफी समय से इस कार्य को अंजाम दे रहे थे.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे. चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बरामद हथियारों में 2 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), 4 .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) और 1 अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल है.
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये हथियार अवैध रूप से मंगवाए गए थे और इन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए सप्लाई किया जाना था. इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके. उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी.

