प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महिदपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां इलाज कराने एक महिला और उसके नवजात को बाइक सवार ने टक्कर मार दी बल्कि दबंगई दिखाते हुए उस पर जानलेवा हमला भी कर दिया। पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है।
ये भी पढ़ें: शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे की मौत, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, जानें सात फेरों के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ?
घटना महिदपुर स्थित एक नर्सिंग होम के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति अपने नवजात बच्चे के साथ इलाज के लिए नर्सिंग होम आए थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने नवजात शिशु और उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बच्चा दोनों सड़क पर गिर गए।
इतना ही नहीं जब महिला और उसके पति ने इसका विरोध किया तो मदद करने के बजाय बाइक सवार अपने परिजनों को ले आया और उन पर हमला बोल दिया। यह पूरी घटना नर्सिंग होम में लगे CCTV में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाशों ने अस्पताल के सामने ही मारपीट की और परिवार को धमकाता दिखा।
ये भी पढ़ें: मां को ट्रैक पर गिरता देख चलती ट्रेन से कूदी बेटी, दोनों की हालत नाजुक, CCTV फुटेज आया सामने
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिदपुर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह घटना 3 मई की शाम की बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

