मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला सीहोर जले के बुधनी से सामने आया है। यहां रेहटी के ग्राम बोरी के पास बाइक सवार दंपति दुर्घटना के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक समेत पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गए। दर्दनाक हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
READ MORE: प्यार पर भारी पड़ी समाज की दीवार, प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, बगीचे में लटका मिला शव
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत रेहटी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल महिला का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

