Rahul Gandhi React On 5 States Election Result: पश्चिम बंगाल, असम, तमिनलाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 15 साल बाद टीएमसी का किला दहा कर पहली बार सत्ता में आई है। जबकि असम में हैट्रिक जीत हासिल की है। वहीं पुडुचेरी में भी बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए लगातर दूसरी बार सत्ता हासिल करने में कामयाब हुई। जबकि तमिनलाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके और एडीएमके को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनी। केरलम में कांग्रेस की 10 साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी हुई है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी असम-बंगाल चुनाव परिणाम (Assam-Bengal election result) पर भड़कते हुए चुनाव आयोग (election Commission) को निशाने पर लिया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- हमने पहले भी यह तरकीब देखी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में यह देखने को मिला था। उन्होंने लिखा-चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे का समर्थन किया कि पश्चिम बंगाल में 100 सीट की लूट की गई है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग के सहयोग से असम और बंगाल के चुनाव चोरी किए जाने के स्पष्ट मामले हैं। हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज्यादा सीट चोरी हो गईं। राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने पहले भी यह तरकीब देखी है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के नतीजे विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इसके दो प्रमुक क्षेत्रीय घटक टीएमसी और डीएमके के किले ध्वस्त हो गए। हालांकि केरल की जीत कांग्रेस के लिये उम्मीद की नई किरण लेकर आई है.केरल अब ऐसा चौथ राज्य होगा जहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अपने दम पर सरकार है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

