कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के जनरल मैनेजर कार्यालय में तैनात एक बाबू ने ‘VIP कोटे’ में बड़ी सेंधमारी कर रहा था। यह आरोपी कर्मचारी मंत्रियों, सांसदों और यहां तक कि पत्रकारों के नाम पर फर्जी टिकट बुक कर रेलवे को चूना लगा रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह खेल अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और सील के जरिए खेला जा रहा था।
आरोपी का नाम अमित आनंद कुमार
भारतीय रेलवे में जहां आम आदमी एक कंफर्म टिकट के लिए महीनों इंतजार करता है, वहीं जबलपुर में बैठा एक रेल कर्मचारी रसूखदारों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपी का नाम अमित आनंद कुमार है, जो जीएम ऑफिस में तैनात था। अमित आनंद ने टिकट कंफर्म कराने का एक ऐसा शॉर्टकट निकाला जिसमें वह मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पत्रकारों के फर्जी नामों का इस्तेमाल करता था।
फर्जीवाड़े का तरीका बेहद शातिर था
आरोपी बाबू बड़े अधिकारियों के नाम, उनके पदनाम और सिग्नेचर को स्कैन करके रख लेता था। जब भी उसे दिल्ली, मुंबई या पुणे जैसे व्यस्त रूटों पर टिकट बुक करनी होती, तो वह इन स्कैन किए हुए दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी ‘इमरजेंसी कोटा’ (EQ) रिक्वेस्ट तैयार कर लेता था।
हर दिन करीब 3 से 4 टिकटों का फर्जीवाड़ा
बताया जा रहा है कि आरोपी हर दिन करीब 3 से 4 टिकटों का फर्जीवाड़ा कर रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली के एक अधिकारी को लगातार आ रही कुछ संदिग्ध रिक्वेस्ट पर शक हुआ। जब उन रिक्वेस्ट की गहन जांच की गई, तो जबलपुर से संचालित हो रहे इस पूरे फर्जीवाड़े की कलई खुल गई।
आरोपी निलंबित और विभागीय जांच शुरू
वहीं इस मामले में रेलवे के पीआरओ का कहना है कि, हमें सूचना मिली थी कि जीएम ऑफिस में पदस्थ एक कर्मचारी द्वारा पद और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर टिकट बुक किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया है जिसके बाद आरोपी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।आरोपी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे इस तरह की अनियमितताओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

