लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा में सब नकली नेताओं का जमघट हैं. लोकतंत्र में उनका तनिक भी विश्वास नहीं है. उसका काम लूट करना है. पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की. पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं. उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है. पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है, इसीलिए भाजपा बौखलाई हुई है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का दोहरा चरित्र अब…महिला आरक्षण को लेकर केशव मौर्य का करारा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो पर क्या बोल गए…
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बदलाव लाने की ताकत रखती है. समाजवादी पार्टी के लिए लोकतंत्र सर्वोपरि है. लोकतंत्र पर समाजवादी पार्टी का 100 प्रतिशत विश्वास है.
2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी. देश और प्रदेश को बचाने में समाजवादी पार्टी की बड़ी भूमिका रहेगी. समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीबो को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. बुनकरों को स्पेशल जोन बनाकर सुविधाएं देंगे.
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रारम्भ से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में रही है. आधी आबादी को पूरा सम्मान एवं भागीदारी मिलनी चाहिए. समाजवादी पार्टी आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है. भाजपा इस आरक्षण में बस पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक महिलाओ को आरक्षण नहीं देना चाहती है. समाजवादी पार्टी चाहती है कि महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए. पहले जातीय जनगणना हो फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो.
इसे भी पढ़ें- मौत निगल गई 3 जिंदगीः 2 बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, फैली सनसनी, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह…
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अपनी भाषा और व्यवहार में संयम और संतुलन बनाये रखें. भाजपा के छल-कपट से निपटने के लिए हमें हर स्तर पर सजग और सतर्क रहना है. मतदाता सूची पर नज़र रखना है, ताकि भाजपाई उसमें हेराफेरी न कर सकें. उन्होंने कहा कि गरीबों का साथी बनकर पीडीए को हर तरह से मजबूत करना है. पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक अर्थात जो पीड़ित, दुःखी और अपमानित है वही पीडीए है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

