मनेंद्र पटेल, दुर्ग। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले युवक को घेराबंदी कर कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी खारून नदी के किनारे हथियारों का सौदा करने की फिराक में था। उसके पास से पुलिस ने न केवल हथियार बल्कि भारी मात्रा में नकदी भी बरामद किया है।

दरअसल कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। आरोपी एक सफेद बोरी में अवैध हथियार लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश की, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

narayana

तलाशी के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए। कबीरनगर रायपुर के रहने वाले आरोपी अविनाश आष्टिकर के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास बरामद रकम और हथियार का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने तत्काल सामग्रियों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है। कि आरोपी यह हथियार किसे बेचने वाला था और नकदी आरोपी के पास कहां से आए? पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें