लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. केशव मौर्य ने कहा, 2024 लोकसभा चुनाव दोनों ने संविधान और आरक्षण खत्म करने को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि 2027 विधानसभा कांग्रेस और सपा सफा हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- छोड़ना मत मारो इसे… दबंगों ने दूल्हे की सरेराह की पिटाई, Video देख सहम जाएगा दिल

केशव मौर्य ने कहा, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सपा बहादुर अखिलेश यादव की ‘जोड़ी’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण समाप्त करने का ‘झूठा ढिंढोरा’ पीटकर जनता को गुमराह करने का ‘महापाप’ किया था. यदि यह दुष्प्रचार नहीं किया गया होता, तो उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का खाता भी बमुश्किल ही खुल पाता. लेकिन अब दोनों की पोल खुल चुकी है.

इसे भी पढ़ें- ‘प्रिय देशवासियों… अब बात देश बचाने की है’, अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, भाजपा हमला बोलते हुए पूछे तीखे सवाल

आगे केशव मौर्य़ ने कहा, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इन दोनों का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी और प्रदेश कांग्रेस-सपा मुक्त होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद असम और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी ‘कमल ही कमल’ खिलेगा. जनता अब भ्रम नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है.